सड़क हादसे में दो घायल
संवाद सूत्र, सर¨हद : दो विभिन्न सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। गांव तल
संवाद सूत्र, सर¨हद : दो विभिन्न सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। गांव तलानियां के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी पहचान गांव तलानियां निवासी जगतार ¨सह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जगतार ¨सह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था, जब वह गांव के समीप पहुंचा तो उसके बाइक का टायर स्लिप हो गया। वह गिर कर घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के रा¨जदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। इसी तरह गांव बड़ाली आला ¨सह के समीप मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आ जाने से सर¨हद निवासी मान ¨सह घायल हो गया। मान ¨सह बाइक से सर¨हद को आ रहा था, जब वह गांव बड़ाली आला ¨सह के समीप पहुंचा तो बाइक के आगे एक लावारिस कुत्ता आ गया। इस कारण वह गिर कर घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती करवाया गया है।