मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ खन्ना साइड निर्माणाधीन फैक्ट्री में शुक्रवार को काम कर रहे दो मजदूरों
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़
खन्ना साइड निर्माणाधीन फैक्ट्री में शुक्रवार को काम कर रहे दो मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी बल¨वदर ¨सह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस फैक्ट्री में मजदूर नींवों में मिट्टी डालने का काम रहे थे। उसी दौरान वहां लगा बड़ा ढेर उन पर आ गिरा, इस पर उक्त मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों प्रदीप कुमार पुत्र अजीत और स¨लदर पुत्र रत्ती राम निवासी रांची (झारखंड) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप निवासी मंडी गो¨बदगढ़ को लुधियाना के लिए रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि एएसआइ कुलदीप ¨सह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।