जांच पर सियासत: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बेअदबी कांड की जांच में आई अचानक तेजी
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बेअदबी कांड की जांच तेज हो गई है। जांच में आई इस तेजी को सियासत से भी जोड़ा जा रहा है।
फरीदकोट, [प्रदीप कुमार सिंह]। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में एसआइटी द्वारा पेश किए गए चालान से पंजाब की सियासत फिर गर्मा सकती है। डेढ़ साल बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैैं। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है प्रदेश सरकार की ओर से गठित दोनों एसआइटी की सक्रियता बढ़ती जा रही है।
विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले एसआइटी सक्रिय, पिछले चुनाव में शिअद को भुगतना पड़ा था खामियाजा
सिख संगठनों द्वारा बेअदबी कांड के लिए तत्कालीन बादल सरकार पर आरोप लगाया जाता रहा है। अब एसआइटी ने अदालत में पेश किए गए चालान में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। बेअदबी कांड का खामियाजा शिरोमणि अकाली दल को 2017 के विधानसभा चुनाव में भुगतना भी पड़ा था। करारी हार के साथ ही पार्टी में बिखराव भी हुआ। बाद में कई वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर अकाली दल टकसाली बना लिया।
कांग्रेस ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बेअदबी कांड को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। उसने दावा किया था कि सत्ता में आने पर वह आरोपितों को जेल के सलाखों के पीछे खड़ा करेगी। कांग्रेस सरकार बने सवा तीन साल से ज्यादा हो गए हैैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब बेअदबी कांड और इसके बाद हुए गोलीकांड की जांच कर रही दोनों एसआइटी द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
बीती 17 जून से लेकर छह जुलाई तक दस लोगों को दोनों एसआइटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 2015 में बेअदबी कांड की जांच सीबीआइ के अलावा बादल सरकार व कैप्टन सरकार की ओर से बनाए गए दो अलग-अलग आयोगों द्वारा भी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा, गुरमीत राम रहीम था पंजाब में बेअदबी मामलों का मास्टरमाइंड, SIT करेगी पूछताछ
यह भी पढ़ें: बेहद खास हैं पानीपत की 3D चादरें, दाम में कम व काम में दम, चीन को उसी के वाटरजेट से मात
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने खरीदी पंचकूला में आलीशान कोठी, नौ करोड़ में सौदा
यह भी पढ़ें: अमृतसर में ढाई साल पूर्व दशहरे के दिन हुए रेल हादसे में चार अफसर दोषी करार, मरे थे 58 लाेग
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें