Move to Jagran APP

आज भी है सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लाट का इंतजार

रोहित शर्मा, मोगा : पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए सरकार समेत नगर निगम ने अभी तक क

By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 05:42 PM (IST)
आज भी है सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लाट का इंतजार
आज भी है सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लाट का इंतजार

रोहित शर्मा, मोगा : पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए सरकार समेत नगर निगम ने अभी तक कोई गंभीरता नही दिखाई। जानकारी के अनुसार करीब डेढ लाख की आबादी वाले मोगा शहर व अन्य चार नगर कौंसिलों में प्रतिदिन लगभग 12 सौ टन कचरा जीरा रोड के निकट फेंका जा रहा है, मगर पिछले करीब पांच साल से शहर निवासियों को इंतजार है कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए सोलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट कब बनाया जाएगा। हालांकि शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर निगम की ओर से करीब चार एकड़ जगह में रोजाना की तर्ज पर शहर का कूड़ा फेंकवाया जा रहा है, मगर उस चार एकड़ में फेंके जा रहे कचरे से बदबू न उठे इसके लिए भी निगम कचरे पर मिट्टी डालने के लिए सलाना 28 लाख रुपये के करीब खर्च कर रहा है। बता दें कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट फरीदकोट में बनाया जाना था, लेकिन मोगा निगम के पास भी इतनी जगह है कि मोगा में ही सोलिड मैनेजमैंट प्लांट बनाया जा सकता है। जिसके चलते शहर से उठाए जाने वाले कचरे से पर्यावरण दूषित नहीं होगा और साथ ही मोगा के आसपास की नगर कौंसिलों का कचरा भी उस सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में खपाया जा सकेगा। डेढ़ लाख की आबादी वाले शहर में एक माह का दस लाख टन से अधिक कचरा निकलना बहुत बड़ी बात है, लेकिन अभी तक किसी प्रशासन ने अपने स्तर पर शहर के बाहर कोई सोलिड वेस्ट मैंनेजमेंट प्लाटं बनवाने का प्रयास ही नही किया।

loksabha election banner

कचरा फेंकने को प्रतिमाह 5 लाख खर्च

गौर रहे कि शहर में से कचरा उठाने को नगर निगम ने एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे रखा है। जिसके लिए निगम उक्त कंपनी को कचरा उठाने के बदले में प्रतिमाह पांच लाख दे रहा है, लेकिन निगम के पास उस कचरे को खपाने के लिए अभी भी कोई पुख्ता इंतजाम नही है। डंपिग ग्राउंड में कचरा ढेरी कर उसपर मिट्टी डलवा निगम खानापूर्ति करने में लगा हुआ है।

क्या है सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

बता दें कि कचरे को यूटीलाइज करने को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की आवश्कता होती है। इस प्लांट में कचरे में से कांच, लकड़ी और प्लास्टिक आदि को अलग कर रीसाइकल किया जाता है, जिससे खाद बनती है और बाकी बचे कचरे को जलाकर बिजली पैदा की जा सकती है। इस हिसाब से देखे तो जितने पैसे निगम अब कचरा फेंकवाने और उसपर मिट्टी डालने पर कर रहा है अगर इतने पैसे सोलिड मैनेजमेंट प्लाटं में लगाए जाएं तो कचरा को तो सही ढंग से यूटीलाइज किया जा ही सकेगा साथ ही इससे निगम को वित्तीय लाभ भी होगा।

फोटो-17

पर्यावरण स्वच्छ रखना होगी पहली जिम्मेदारी : बराड़

पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की हमारी पहली जिम्मेदारी होगी। देश के प्रधानमंत्री ने खुद स्वच्छ भारत अभियान की मु¨हम शुरू की है, उसी के चलते सत्ता में आने के बाद हमारा पहला लक्ष्य शहर वासियों को स्वच्छ पर्यावरण मुहैया करवाना होगा। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट संबधी उन्होंने पहले से ही सोच रखा है।

- बर¨जदर ¨सह मक्खण बराड़, शिअद प्रत्याशी

-----------

फोटो-18

कांग्रेस सरकार आने पर दूर होगीं शिकायतें : हरजोत

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर ही लोगों की शिकायते दूर होगीं। जिस प्रकार नेताओं की आपसी गुटबंदी के कारण शहर अन्य विकास कार्यों से पिछड़ कर रह गया है उसी प्रकार शहर के पास सोलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट न होना भी गंभीर समस्या बना हुआ है। कांग्रेस सरकार बनते ही पर्यावरण की शुद्व रखने को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनवाना हमारी जिम्मेदारी होगी।

- डा. हरजोत कमल, कांग्रेसी प्रत्याशी

फोटो-19

आम आदमी ही शहर की भलाई कर सकता है : ग्रोवर

अभी तक शहर वासियों को विकास के बड़े बड़े दावे और वायदे तो मिली मगर उन वायदों की हकीकत पूरा शहर जानता है। अगर मौजूदा सरकार और जिला स्तर के नेताओं ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया होता तो लोग आज परेशानियों भरा जीवन व्यतीत करने को मजबूर न होते। शहर की भलाई अब आम आदमी ही कर सकता है और करेगा भी। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनवाकर खानापूर्ति पर नकेल कसी जाएगी।

- एडवोकेट रमेश ग्रोवर, आप प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.