कांग्रेसियों ने फूंका चिट्टे का पुतला
संवाद सूत्र, जैतो : कांग्रेस पार्टी व जाट महासभा की ओर से चिट्टे का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार के खि
संवाद सूत्र, जैतो : कांग्रेस पार्टी व जाट महासभा की ओर से चिट्टे का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाट महासभा के जिला प्रधान सुरजीत सिंह बावा, पंजाब कांग्रेस के सचिव सतपाल डोड, युकां के हलका सचिव मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि बादल सरकार ने पंजाब की जवानी तथा किसानी का कत्ल किया है। अकाली-भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल दौरान किसानों की वित्तिय हालत काफी खस्ता हो गई है। वहीं शराब के ठेकों से लेकर चिट्टे के व्यापार तक सत्ता पक्ष के नेताओं ने कब्जा कर लिया है और अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए लोगों के जीवन को दाव पर लगा दिया है। आज पंजाब में व्यापार की बुरी हालत भी सरकार की गलत नीति के कारण हुई है। इस मौके पर हरपाल सिंह, बेअंत सिंह, सुनील गर्ग, प्रेमपाल, जसविंदर सिंह, शम्मी रंधावा, हरदीप सिंह संधू, मनबीर सिंह मत्ता, गुरदेव सिंह, अमनदीप बराड़, मंदर सिंह, सोहन सिंह आदि हाजिर थे।