भीमसेन मंडल सचिव व जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष बने
फोटो-03 एफडीके-02 जागरण संवाददाता, फरीदकोट भारतीय पोस्टल इंप्लाइज यूनियन की एक बैठक जिला प्रधान
फोटो-03 एफडीके-02
जागरण संवाददाता, फरीदकोट
भारतीय पोस्टल इंप्लाइज यूनियन की एक बैठक जिला प्रधान जसविंदर सिंह मनचंदा की अगुआई में संगम पैलेस में हुई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण डाक कर्मचारी की जत्थेबंदियों का चुनाव किया गया और सर्वसम्मति से भीमसेन को मंडल सचिव व जसपाल सिंह दोदा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद बीबी गुरचरण कौर, अंबाला के चेयरमैन महिंदर सिंह, पंजाब के संयोजक मनजीत सिंह, प्रेम कुमार दिल्ली व भाजपा के जिला प्रधान जयपाल गर्ग उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित संबोधित करते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि पूरे देश की यूनियनें कर्मचारियों के साथ है और उनकी मुश्किलों व मांगों को हल करवाने के लिए हर समय अपना योगदान देगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों भीमसेन व जसपाल सिंह ने कहा कि वह अपना कार्य पूरी लगन व इमानदारी से करेंगे।
इस मौके पर महिंदर जौड़ा, कृष्ण सिंगला, हरबंस लाल शर्मा, अशोक कुमार मित्तल, गायत्री प्रसाद शर्मा व रात रत्न जैतो उपस्थित थे।