स्टेट योगासन चैंपियनशिप अक्टूबर में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन की कार्यकारी कमेटी ने 6 और 7 अक्टूबर क
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन की कार्यकारी कमेटी ने 6 और 7 अक्टूबर को राज्यस्तरीय चैंपियनशिप आयोजित करने का फैसला लिया है। प्रतियोगिता 8 से 11 साल, 11 से 14, 14 से 17, 17 से 21, 21 से 25, 25 से 35 साल के बीच करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अपने रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल सेक्रेटरी राजीव उप्पल के पास आवदेन कर सकते हैं। उन्हें 9217253976 पर संपर्क किया जा सकता है। विजेता 25 से 28 अक्तूबर तक गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाने वाली नेशनल लेवल की चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें