Move to Jagran APP

निजी और कॉन्वेंट स्कूलों ने जारी की योग्य कैंडीडेट्स की लिस्ट. इसी महीने निकाले जाएंगे लकी ड्रॉ

चंडीगढ़ के प्राइवेट व कान्वेंट स्कूलों ने एंट्री लेवल एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले योग्य स्टूडेंट्स की सूची जारी कर दी है। इन्ही स्टूडेंट्स का नाम लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:36 PM (IST)
निजी और कॉन्वेंट स्कूलों ने जारी की योग्य कैंडीडेट्स की लिस्ट. इसी महीने निकाले जाएंगे लकी ड्रॉ
निजी और कॉन्वेंट स्कूलों ने जारी की योग्य कैंडीडेट्स की लिस्ट. इसी महीने निकाले जाएंगे लकी ड्रॉ

चंडीगढ़ [डाॅ. सुमित सिंह श्योराण]। शहर के 70 से अधिक प्राइवेट और काॅन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल एडिमशन (नर्सरी और केजी) में दाखिले के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंडीगढ़ के प्राइवेट व कान्वेंट स्कूलों ने एंट्री लेवल एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले योग्य स्टूडेंट्स की सूची जारी कर दी है। इन्हीं स्टूडेंट्स का नाम अब लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

स्कूल प्रवेश के लिए सीटों के मुकाबले आठ से दस गुणा तक आवेदन आए हैं। ड्रॉ में जिसका नाम आएगा उसे ही एडमिशन मिलेगा। लकी ड्रा पेरेंट्स के सामने होगा। मंगलवार को स्कूलों ने सुबह से ही वेबसाइट पर सारी जानकारी अपलोड कर दी है। वेबसाइट पर ड्रॉ की तिथि व टामिंग की जानकारी भी दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार कुछ अभिभावकों के आवेदन फॉर्म में खामियां होने के कारण फार्म रद्द कर दिए गए है। एडमिशन के शेडयूल के अनुसार जिन छात्रों के नाम लिस्ट में आए हैं, वे सभी ड्रा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। एंट्री लेवल दाखिले के लिए प्रत्येक स्कूल में 3 से 14 दिसंबर तक फार्म जमा हुए थे।

दस गुणा तक आवेदन पहुंचे

कई स्कूलों में दस गुणा तक आवेदन पहुंचे हैं। शहर के चार काॅन्वेंट स्कूल सेंट जोन, कार्मल कान्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट एेंस स्कूलों में दाखिल के लिए सबसे अधिक मारामारी है। सेक्टर-32 सेंट एेनीस स्कूल में 200 सीटों के लिए दो हजार से अधिक आवेदन आए, जिनमें से 1861 योग्य आवेदन सही पाए गए। कार्मल कान्वेंट स्कूल में 120 सीटों के लिए 1200 ने आवेदन किया है। प्राइवेट स्कूलों में सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय और सेक्टर-40 स्थित डीपीएस स्कूल में सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

अभिभावकों के सामने निकलेगा लकी ड्रॉ

यूटी शिक्षा विभाग ने एंट्री लेवल पर लकी ड्रॉ में पारदर्शिता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी स्कूलों में लकी ड्रॉ अभिभावकों के सामने निकाला जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी लकी ड्रॉ के समय स्कूलों में मौजूद रहेंगे। लकी ड्रॉ की पूरी वीडियोग्राफी भी करानी होगी। स्कूलों को लकी ड्रा का रिजल्ट अभिभावकों को व्हाट्सअप पर भी भेजना होगा।

किस स्कूल में कितने फार्म हुए जमा
स्कूल का नाम                        क्लास               कुल सीटें         फॉर्म      कुल योग्य छात्र
सेंट जोन हाई स्कूल-26             यूकेजी        -          160            700          538
डीपीएस सेक्टर-40                   नर्सरी    -               113            1125         810
कार्मल कॉन्वेंट-सेक्टर-9            एलकेजी       -        120           1200        1056
सैक्रेड हार्ट सेक्टर-26                एलकेजी       -         160            1200        1127  
सेंट एनीज-32                         एलकेजी       -         200             2000        1861

12 फरवरी तक जमा करनी होगी फीस

ड्रॉ प्रक्रिया के बाद स्कूल में एडमिशन पाने वाले छात्रों के अभिभावकों को 12 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी। यह सूचना स्कूल अपनी वेबसाइट पर या नोटिस बोर्ड पर भी जारी कर सकता है। यह स्कूल प्रशासन की मर्जी होगी। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। समय पर फीस नहीं दी तो सीट को खाली माना जाएगा। उस सीट पर दूसरे स्टूडेंट को दाखिला दे दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.