Move to Jagran APP

भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर पंजाब मेंं शोक की लहर

गुरदासपुर के सांसद व फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन से पंजाब में शोक की लहर है। उनका लंबी बीमारी के बाद वीरवार को निधन हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 07:14 PM (IST)
भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर पंजाब मेंं शोक की लहर
भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर पंजाब मेंं शोक की लहर

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से चार बार भाजपा के सांसद रहे विनोद खन्ना के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद खन्ना 2002 में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री भी रहे। खन्ना के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कलाकारों ने शोक जताया है।

loksabha election banner

खन्ना ने पहली बार 1997 में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 1999, 2004, 2009 व 2014 में चुनाव लड़ा। 2009 को छोड़कर उन्होंने हर बार जीत दर्ज की। विनोद खन्ना क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे, लेकिन इस बार चुनावी जीत के बाद बीमारी के कारण वह क्षेत्र में कम ही दिखे।

खन्ना 2014 के लोकसभा चुनाव में खन्ना ने कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को पराजित किया। जीतने के उपरांत गुरदासपुर हलके में अपनी लंबा समय गैर हाजरी के कारण वह विरोधियों के निशाने पर भी रहे। यहां तक कि वह पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार से पूरी तरह नदारद रहे। बीमारी के कारण उनकी सक्रियता क्षेत्र में घट गई थी।

फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले राजेश खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान स्थित पेशावर में हुआ। विनोद बचपन में बेहद शर्मीले थे, स्कूल के दौरान उन्हें एक टीचर ने जबरदस्ती नाटक में हिस्सा लेने को कहा, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिता की इच्छा के विपरीत उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया।

विनोद खन्ना को 1968 में सुनील दत्त ने फिल्म मन का मीत में खलनायक का रोल देकर लांच किया। इसके बाद उन्होंने विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया में अपने पांव जमा दिए। अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

कुछ वर्ष के फिल्मी संन्यास के दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए। इसके बाद फिर उन्होंने राजनीति और फिल्म की पारी एक साथ खेली। वह 1997 में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने राजनीति में खुद को स्थापित किया। अभी वह गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे।

कैप्टन ने शोक जताया

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह, शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने प्रसिद्ध अभिनेता और गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  उक्त नेताओं ने कहा कि खन्ना ने जहां फिल्मों द्वारा लोगों को मनोरंजन किया वहीं राजनीति में आकर लोगों की सेवा भी की और उनकी आवाज लोक सभा में भी बुलंद की। खन्ना के निधन से भारतीय सिनेमा और राजनीति को एक ना पूरा होने वाल घाटा पड़ा है।

यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना का निधन , लम्बे समय से थे बीमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.