मोना को सलमान से अधिक इरफान पसंद
अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि सलमान खान उन्हें पसंद हैं, लेकिन इरफान खान उन्हें ज्यादा पसंद हैं।
चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। हाल ही में कवच के जरिये लंबे समय के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली मोना सिंह शनिवार को सेक्टर-8 स्थित दैनिक जागरण कार्यालय पहुंची और अपने जीवन के बारे में कई राज खोले। मोना ने कहा कि उसकी जिंदगी बड़ी संघर्षभरी रही। सलमान खान को लेकर पिछले दिनों उनके बयान पर हुए विवाद पर मोना ने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा था कि सलमान खान उन्हें पसंद नहीं हैं, बल्कि यह कहा था कि उन्हें इरफान खान ज्यादा पसंद हैं।
मोना ने अपने पिता से इस लाइन में जाने की जिद की तो वह मान गए। लगातार डेढ़ साल तक ऑडिशन दिए। इसके लिए पुणे से दिल्ली का सफर किया। कड़े संघर्ष के बाद मोना को जस्सी जैसी कोई नहीं नाटक में रोल मिला। इसी नाटक ने मोना को पहचान दिलाई।
पंजाबी फिल्मों काम करने के इच्छा पर मोना ने कहा कि उन्हें ऑफर तो कई मिले, लेकिन उन्हें कोई कहानी पसंद नहीं आई। मोना अगर कहानी अच्छी हो तो पॉलीवुड स्टार दलजीत दोसांझ के साथ काम करना चाहती हैं। उनकी पंजाबी फिल्मों में जट्ट एंड जूलियट जैसी कहानी में काम करने की इच्छा है। कास्टिंग काउच के मामले में मोना ने कहा कि यह तो हर फील्ड में है।
ये भी पढ़ें : शाहिद ने शादी की सालगिरह पर पत्नी के होंठो को चूमते हुए ली सेल्फी
मोना ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री अब एक बिजनेस बन गया है। लोगोंं की पसंद के सीरियल बनने लगे हैं। लोग सीरियल को भी गंभीरता से लेने लगे हैैं। मोना ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। मेहनत और लग्न के कारण ही काम मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : जब कट्रीन से हुआ सलमान की गर्लफ्रेंड का सामना, फिर हुआ कुछ चौकाने वाला