स्कूल-कालेजों में मना लोहड़ी का जश्न
पंजाबभर में शुक्रवार को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाबभर में आज लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में दिन में ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लोहड़ी जलाई गई और मंगलगीत गाए गए। लोहड़ी के पारंपरिक गीत सुंदर मुंदरिये हो... से पूरा वातावरण खुशी से झूम उठा।
चंडीगढ़ स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वूमेन में छात्राओं ने पंजाबी लोकनृत्य पेश कर सबका मन मोहा। छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में कालेज पहुंची थी। प्रिंसिपल डॉ निशा भार्गव ने कहा कि समय के साथ आगे बढ़ते हुए हमें अपनी परंपराओं को भी साथ लेकर चलना होगा तभी हमारा जीवन संतुलित रह सकेगा ।
देखें तस्वीरें : लोहड़ी के जश्न में डूबा पंजाब
मोहाली के द हॉली वंडर्स स्मार्ट स्कूल में भी लोहड़ी का पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने लोहड़ी को अग्नि दी। समूह स्टाफ मेंबरों और विद्यार्थियों ने समागम का खूब आनंद उठाया। डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टूडेट्स को बताया कि लोहड़ी का पर्व आने पर सर्दी कम होने के दिन शुरू होता माना जाता है।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी एक सामाजिक और लोक तत्थों से जुड़ा हुआ पर्व है, जिसमें समाज का हर वर्ग हिस्सा लेता है। ये पर्व हर धर्म, जाति, कौम में एकता का प्रतीक है। पहले बेटों के जन्म पर ही लोहड़ी मनाई जानी शुरू हो गई, परतु मंजिलें अभी दूर हैं। हमें समाज में बेटे-बेटी के फर्क को समाप्त करना होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जहा कई सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, वहीं, पंजाबी धुनों पर भी जमकर थिरके।