हरभजन बने पापा, जालंधर में जश्न
क्रिकेटर हरभजन सिंह पिता बन गए हैं। उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। उनके घर जालंधर में जश्न मन रहा है।
वेब डेस्क, चंडीगढ़। इसी जुलाई माह में 3 तारीख को 36 साल के हुए टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह पापा बन गए हैैं। उनके पापा बनने की खबर जैसे ही उनके शहर जालंधर में पहुंची तो परिवार व उनके दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। भज्जी की पत्नी गीता बसरा ने इंग्लैंड में बेटी को जन्म दिया है। दोनों पति-पत्नी लंबे समय से इंग्लैैंड में ही थे।
भज्जी के पारिवारिक मित्र विक्रांत ने बताया कि उनकी अपने दोस्त से बात हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैैं। जल्द ही वह जालंधर आएंगे। भज्जी के घर पर केवल उनकी मां हैैं। उनकी मां इस दौरान मीडिया से दूर ही रही। विक्रांत ने कहा कि परिवार इस मौके पर खुश है। भज्जी रिश्तेदार व दोस्त उसके घर पर बधाई देने के लिए पहुंचने लगे हैैं। परिवार में जश्न का सा माहौल है।
पढ़ें : युवराज सिंह के पिता ने कहा- बेटे की सगाई के बारे में पता नहीं, मां खुश
बता दें, भज्जी गत वर्ष अक्टूबर माह में विवाह बंधन में बंधे थे। विवाह फगवाड़ा के क्लब कबाना में हुआ था। इसमें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली सहित कई क्रिकेटर, बॉलीवुड की हस्तियां और भज्जी के दोस्त और परिवार से जुड़े सैकड़ों लोग जुटे थे।
पढ़ें : युवी कैंसर न हारा तो चोट भला क्या रोकेगी जल्द करेगा वापसी : योगराज