आवारा कुत्तों पर छाबड़ा ने भाजपा को घेरा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-15 में डॉग बाइट के मामले पर काग्रेस ने भाजपा को निशाने
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-15 में डॉग बाइट के मामले पर काग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए इसे नगर निगम की नाकामयाबी बताया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छावड़ा ने कहा कि जब से नगर निगम में भाजपा का शासन हुआ है लोगों को एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लोगों पर टैक्सों का बोझ बढ़ाया गया। पार्किग के रेट बढ़ाए गए और रेहड़ी फड़ी वालों के लिए लाइसेंस की फीस कई गुना करने की तैयारी हो रही है। आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा शासित नगर निगम के पास ऐसी कोई योजना नहीं है जिससे इस समस्या का निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक ओर आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं और पार्टी के किसी नेता के पास पीड़ित लोगों से मिलने तक का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मेयर को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।