एक शाम उत्तराखंड के देवताओं के नाम
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़ लोस्तू बडियारगढ़ ग्राम विकास समिति ने शनिवार को गढ़वाल भवन सेक्टर 29
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़
लोस्तू बडियारगढ़ ग्राम विकास समिति ने शनिवार को गढ़वाल भवन सेक्टर 29 में दोपहर 3 बजे से 'एक शाम मां धरी देवी एवं उत्तराखंड के समस्त देवी-देवताओं के नाम' से धर्मिक आयोजन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्ण सिंह पंवार, मुख्य अतिथि मातबर सिंह पंवार विशेष अतिथियों का प्रधान दीपक असवाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने ढोल दमाउं एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि मातबर सिंह पंवार, बिक्रम सिंह बिष्ट, हरीश बर्थवाल,केएन नोड़ियाल एवं कुलदीप सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक धर्म सिंह रावत, उत्तम सिंह असवाल एवं पूनम सत्ती की टीम ने वाद्य यंत्रों से भजन का श्रीगणेश किया।
देवी-देवताओं के भजन गाकर भक्तजनों को नाचने पर मजबूर कर दिया। जन प्रतिनिधि अनिल दुबे,डिप्टी मेयर, पार्षद जगतार जग्गा, सतीश कैथ,पार्षद हीरा नेगी और शक्ति प्रकाश देवशाली, गढ़वाल सभा चण्डीगढ़, नयागाव, जीरकपुर, पंचकूला,बलटाना के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को माता के दरबार में समिति ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के रिटायर सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।