पेशी से लौटे कैदी से चरस बरामद
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पेशी के बाद बुड़ैल जेल लौटे कैदी .32 मिलीग्राम चरस बरामद हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 10:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पेशी के बाद बुड़ैल जेल लौटे कैदी .32 मिलीग्राम चरस बरामद हुई। इसकी सूचना जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डकैती के मामले में सागर बुडै़ल जेल सजा काट रहा है। वीरवार को उसे पेशी पर जिला अदालत ले जाया गया था। वापस लौटने पर जेल के मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी चेकिंग की तो चरस कर पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुड़िया उसी की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें