छोटेपुर ने बनाई 'अपना पंजाब पार्टी', कांग्रेस की ओर झुकाव भी दिखा
'आप' के पूर्व पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने नई पार्टी का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम 'अपना पंजाब पार्टी' रखा गया है।
चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। आम अादमी पार्टी के पूर्व पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शनिवार को अपनी नई पार्टी का गठन करने का एलान किया। पार्टी का नाम 'अपना पंजाब पार्टी' रखा गया है। छोटेपुर ने इस मौके पर पार्टी के दो पदाधिकारियों के नाम भी घोषित किए। उन्हाेंने कहा कि अन्य पदाधिकारियों के नाम दो दिन में घाेषित किए जाएंगे।
सुच्चा सिंह छोटपुर ने शनिवार को चंडीगढ़ में नई पार्टी बनाने की घोषणा की। इस मौके पर उनके कई समर्थक नेता और उनके समर्थक मौजूद थे। उन्हाेंने कहा कि नई पार्टी के दो पदाधिकारियाें के नाम तय कर लिए गए हैं। हरदीप किंगरा को महासचिव और डा. एचएस चीमा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत मेें छोटेपुर ने अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा, लेकिन कांग्रेस पर वह कुछ नहीं बोले। इससे राज्य की आगे की राजनीति का भी काफी हद तक संकेत मिल गया।
नई पार्टी का एलान करते सुच्चा सिंह छोटेपुर।
छोटेपुर ने कहा कि नई पार्टी का गठन पंजाब की राजनीति को नई ताजगी और दिशा देने के उद्देश्य से किसा गया है। नई पार्टी के माध्यम से हम पंजाब की खोई गरिमा आैर समृद्धि को वापस लाने का प्रयास करेंगे। अकाली दल के शासन में राज्य का बुरा हाल हो गया है अौर पंजाब की गरिमा खाे गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को राज्य की नहीं अपनी और अपने परिवार की चिंता है। आज हर तरु बर्बादी का अालम है। किसानों को बुरा हाल है और उद्योग राज्य से पलायन कर रहे हैं। राज्य की जनता परेशान है, लेकिन बादल को इसकी कोई परवाह नहीं है।
पढ़ें : सीएम बादल ने लिया हालात का जायजा, सीमावर्ती गांवों से लोगों का पलायन जारी
उन्होंने कहा कि बादल को पंजाब का हित नहीं दिखाई देता, उन्हें तो बस खुद और अपने परिवार की फिक्र है। उन्होंने एक बाद हैं जिन्हें लोगों और पंजाब के हित कोई लेना देना है, जबकि ममता बनर्जी जैसी मुख्यमंत्री भी हैं जिनके लिए जनता का हित सर्वोपरि है। केंद्र सरकार के समक्ष बादल ने पंजाब के हित की बात ठीक से नहीं रखा। इससे पंजाब को बहुत नुकसान हुआ।
पढ़ें : उम्मीदवारों के चयन के बाद आम आदमी पार्टी की टीम की दिल्ली वापसी
छाेटेपुर ने आम आदमी पार्टी अौर इसके नेताओं पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 'आप' ने लोगों को खूब सपने दिखाए और इसके नेताओं ने इसे आम आदमी की पार्टी बताया, लेकिन दो साल में ही उसी असलियत सामने आ गई। कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात करने वाली यह पार्टी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब गई है और लोगों का इससे पूरी तरह विश्वास उठ गया है।