Move to Jagran APP

छोटेपुर व गांधी आए साथ, परगट के साथ बनाएंगे नई पार्टी

कुछ दिन पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नजर आने वाले परगट सिंह आज धर्मवीर गांधी के साथ नजर आए। गांधी जल्द ही नई पार्टी के नाम का एलान करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:13 AM (IST)
छोटेपुर व गांधी आए साथ, परगट के साथ बनाएंगे नई पार्टी

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। पंजाब की राजनीति में चौथा फ्रंट चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैै। कुछ दिन पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अलग मोर्चा बनाने वाले परगट सिंह आज आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी के साथ नजर आए। उनके साथ आप के संयोजक पद से निष्कासित सुच्चा सिंह छोटेपुर भी मौजूद थे।

prime article banner

पत्रकारों से बातचीत में गांधी ने कहा कि चौथे फ्रंट के तमाम नेता पंजाब में नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर सैद्धांतिक रूप से सहमत हैैं। जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिद्धू कह चुके हैैं कि वह नई पार्टी नहीं बनाएंगे। वैसे भी जिस नए फ्रंट की बात वह कर रहे हैैं उसमें कोई भी सीएम पद का चेहरा नहीं होगा। सिद्धू अब पंजाब की राजनीति में कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके फ्रंट के कोई भी वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ेंगा, बल्कि वह चुनाव लड़वाएंगा। उनका लक्ष्य पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त व नशामुक्त करने के साथ-साथ अकालियों से मुक्त करना है। वह पंजाब में वास्तविक लोकतंत्र की बहाली चाहते हैैं। प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व छोटेपुर, परगट सिंह व गांधी सहित फ्रंट के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि नई राजनीतिक पार्टी का नाम जल्द तय कर दिया जाएगा।

पढ़ें : माल्या को पकड़े, व्यापारियों को परेशान करना छोड़ केंद्र सरकार : केजरीवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.