Move to Jagran APP

पति के सामने महिला से दुष्कर्म और फिर कर दी दोनों की हत्या

कुराली में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी व उसके पति की दर्दनाक हत्या कर दी गई। दोनों के शव पुलिस को उनके घर के छत से मिले हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 10:22 AM (IST)
पति के सामने महिला से दुष्कर्म और फिर कर दी दोनों की हत्या

जेएनएन, कुराली (मोहाली)। गांव फाटवां में एक 23 वर्षीय महिला से उसके पति के ही सामने दुष्कर्म के बाद अज्ञात लोगों ने दोनों की हत्या कर दी। दोनों के अर्धनग्न शव उनके कमरे के छत से बरामद हुए हैैं। वहां टूटी चूडिय़ां भी बिखरी पड़ी थी।

loksabha election banner

मृतक दंपती लगभग तीन महीनों से गांव फाटवां के एक किसान जगीर सिंह के खेत में गांव वजीदपुर को जाने वाली सड़क पर बनी मोटर पर किराये पर रह रहा था। दोनों गांव फाटवां में हरजंग सिंह नामक व्यक्ति के नए बने घर में मजदूरी का काम करते थे।

पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो देखकर रह गए दंग

पुलिस के मुताबिक दोनों के सिर पर लकड़ी से वार किया गया है। मोटर के कमरे में खून पूरी तरह से फैला हुआ था। पुलिस को मौके पर से लकडिय़ां भी मिलीं जिनके साथ जोड़े पर हमला किया गया।

वारदात का पता रविवार सुबह आठ बजे उस समय चला जब हरजंग सिंह के घर उक्त जोड़ा मजदूरी करने के लिए नहीं पहुंचा। हरजंग सिंह ने मोटर पर जाकर देखा लेकिन कमरे में कोई नहीं था। इधर-उधर देखने के बाद देखा कि उक्त जोडा मोटर पर बने कमरे की छत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.