भंगड़ा डालकर मनाया तीज का त्योहार
जागरण संवाददाता, मोहाली : गोल्डन बैल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-66 मोहाली में तीज का त्योहार बडे़ हर्षोल्
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मोहाली : गोल्डन बैल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-66 मोहाली में तीज का त्योहार बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया। अपनी संस्कृति को दर्शाते हुए रंग-बिरंगी पोशाक पहने विद्यार्थियों ने प्रांगण में नृत्य पेश किया। त्योहार को और रंगीन बनाने के लिए झूले भी डाले गए। झूूलों को बच्चों ने फूलों से सजाया था। बच्चों ने तीज से संबंधित भाषण भी दिए। गीत गाकर और गिद्दा डालकर वातावरण को आकर्षित किया किया। अंत में स्कूल चेयरमैन कर्नल सीएस बावा (रिटायर्ड) ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें