Move to Jagran APP

सात फ्लाइट्स रद्द, 16 जहाज दो घंटे की देरी से हुए लैंड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : धुंध की वजह से वीरवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 7 उड़ाने रद्द र

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 09:14 PM (IST)
सात फ्लाइट्स रद्द, 16 जहाज दो घंटे की देरी से हुए लैंड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : धुंध की वजह से वीरवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 7 उड़ाने रद्द रहीं, वहीं 16 फ्लाइट दो घंटे देरी से आई। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और दुबई जाने वाली फ्लाइट्स रद्द रहीं। सबसे ज्यादा फ्लाइट दिल्ली और मुंबई की रद्द हुई। धुंध के कारण दिल्ली जाने वाली सुबह 7:35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, रात को 7:20 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, रात को 7:30 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट रद्द रही। सुबह 10:30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, शाम को 5:55 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। वहीं शाम को 4:15 बजे दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट आने जाने वाली रद्द रही। इसी कारण यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। वहीं 4:30 बजे शाम को शारजाह जाने वाली फ्लाइट भी दो घंटे देरी से उड़ी। फ्लाइट रद्द होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

loksabha election banner

दो घंटे लेट रही फ्लाइट

सुबह 8:40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12:40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, श्रीनगर जाने वाली दोपहर 1:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट, 12:35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, मुंबई जाने वाली दोपहर 12:25 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1 बजे बंगलूरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट, 2:30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 5:50 बजे गो एयर की फ्लाइट दो घंटे लेट रही। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट्स का संचालन देरी से हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.