पीयू सीनेट में कई पुराने दिग्गजों ने बनाई बढ़त
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन में ग्रेजुएट कांस्टीच्यूएंसी की गिनती
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन में ग्रेजुएट कांस्टीच्यूएंसी की गिनती के 28वें राउंड के बाद जो जीतने की स्थिति में उम्मीदवार नजर आ रहे हैं उनमें सबसे ऊपर डीपीएस रंधावा चल रहे हैं। रंधावा को 3234 वोट हासिल हो चुके हैं। वहीं वरिंदर सिंह को 3227 वोट मिल चुके थे और वे दूसरे स्थान पर थे। प्रभजीत सिंह 3157 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। संदीप कुमार 3127 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं। रघबीर दयाल को 3063 वोट मिले हैं और वे पूरी तरह जीतने की स्थिति में हैं। संदीप सिंह छठे स्थान पर हैं और उन्हें अब तक 2981 वोट हासिल हो चुके हैं। संजीव बंदलीश को 2657 वोट मिल चुके थे और वे सातवें पायदान पर हैं। जरनैल सिंह 2574 वोट लेकर आठवें स्थान पर हैं। रबिंदरनाथ शर्मा के भी जीतने के पूरे आसार बन रहे हैं। वे 2492 वोट लेकर नौवें पायदान पर हैं। नरेश गौड़ को अब तक 2351 वोट मिल चुके हैं और वे दसवें स्थान पर हैं। हरजोध सिंह 2208 जबकि राजकुमार महाजन 2152 वोट लेकर 11वें और 12वें स्थान पर हैं। बता दें कि सीनेट के लिए ग्रेजुएट कांस्टीच्यूएंसी से बीसी जोसन, सतीश कुमार और मुकेश अरोड़ा विजेता घोषित हो चुके हैं। बीसी जोसन को 3086 वोट, सतीश कुमार को 3766 वोट जबकि मुकेश अरोड़ा को 3213 वोट हासिल हुए। अभी कुछ राउंड की गिनती बाकि ह