शैतान को उसी भाषा में जवाब देना ठीक
शैतान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए, तभी वह समझता है। आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान भारत क
शैतान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए, तभी वह समझता है। आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान भारत को हलके में ले रहा था, जबकि पूरा विश्व आज भारत को विश्व शक्ति के तौर पर देख रहा है। पाकिस्तान को समझना होगा कि अगर उसने आतंकवाद इसी तरह से बढ़ावा दिया तो उसका विश्व मानचित्र से नामोनिशान मिट जाएगा।
-एमआर जिंदल, स्टेशन मैनेजर, एयर इंडिया
पहले ही उठाना चाहिए था यह कदम
देर आए, दुरस्त आए। भारत का यह कदम बहुत पहले उठा लेना चाहिए, अगर इस तरह की प्रक्रिया भारत ने पहले दिखाई होती तो भारत को उड़ी और पठानकोट जैसे आतंकी हमले नहीं देखने पड़ते। पाकिस्तान को समझना होगा कि भारत की चुप्पी उसकी कमजोरी नहीं है।
-टीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़
सही समय पर सही फैसला
सही समय पर लिया गया, सही कदम है, पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है। प्रधानमंत्री से लोग इसी तरह के बदले की उम्मीद कर रहे थे। पाकिस्तान को उसके हर हमले का इसी तरह से जवाब देना होगा, तभी उसे समझ आएगा कि भारतीय सेना कितनी शक्तिशाली है।
-जसबीर सिंह जस्सी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
पूरे देश में उत्सव का माहौल
पूरे देश में उत्सव का माहौल का है, क्योंकि पाकिस्तान को यह उम्मीद नहीं थी कि भारत उसे इस तरह का मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत ने हमेशा पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और पाकिस्तान ने हमेशा भारत को धोखा दिया है। भारत युद्ध के लिए तैयार है, भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम है।
-अशोक कुमार, सचिव, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन