पुलिस ने चलाया सर्च अभियाना, 13 लावारिस वाहन मिले
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में बढ़ रही चोरियों और स्नैचिंग की वारदात को देखते हुए मलोया पुलिस ने
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में बढ़ रही चोरियों और स्नैचिंग की वारदात को देखते हुए मलोया पुलिस ने आइआरबी के जवानों के साथ मिलकर रविवार शाम को एक सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत मलोया और डड्डूमाजरा में गलियों, सड़कों और घरों में खड़े वाहनों को चेक किया गया। अभियान में आइआरबी के 30 जवान और मलोया थाने के 15 जवानों शामिल थे। सर्च अभियान के दौरान डीएसपी साउथ दीपक यादव और मलोया थाना प्रभारी राम रतन शर्मा भी मौजूद रहे। उक्त अधिकारियों की देखरेख में पुलिस को उक्त दोनों जगहों से 13 लावारिस वाहन मिले। पुलिस जाच में अब तक एक वाहन ऐसा मिला जोकि चोरी किया हुआ था। पुलिस बाकी लावारिस वाहनों की भी जाच कर रही है। पुलिस के अनुसार ये वाहन भी चोरी के हो सकते हैं। मलोया थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने लोगों से अपील की कि अगर उनके आसपास कोई वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिले तो इस संबंध में पुलिस को सूचना दें।