कमलम पहुंचने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसमनप्रीत सिंह का भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता. चंडीगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसमनप्रीत सिंह का जिला-
जागरण संवाददाता. चंडीगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसमनप्रीत सिंह का जिला-3 के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय कमलम में जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहना कर और कंधों पर उठाकर नवनियुक्त अध्यक्ष का पूरे जोश के साथ अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित राणा, भाजपा जिला नं. 3 के अध्यक्ष देवी सिंह, युवा मोर्चा के जिला नं. 3 के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृपानंद ठाकुर, सचिव अभय, महकवीर, अभिषेक धवन, युवा मोर्चा 3 के पूर्व अध्यक्ष आशु शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने जसमनप्रीत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। संजय टंडन ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि जसमनप्रीत जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है और पिछले कई वर्षो से सक्रिय भूमिका में है। उनकी नियुक्ति से जिला नं. 3 के सभी युवाओं में नई ऊर्जा आज देखने को मिली है और विश्वास जताया उनकी अध्यक्षता में युवा मोर्चा जिला 3 आने वाले निगम चुनावों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया और जिला 3 से मोर्चा को बूथ स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए। टंडन ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा मोर्चा से पार्टी को बहुत उम्मीदें है और इन चुनावों में युवाओं की हर बार की तरह इस बार भी निर्णायक भूमिका रहेगी। जसमनप्रीत ने सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद किया और पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की आशाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।