पीजीआइ में रात के समय प्राइवेट एबुलेंस चलाने वाले गिरोह का सरगना सत्ती काबू
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पीजीआइ में बाहर के मरीजों को ले जाने के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले प्र
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पीजीआइ में बाहर के मरीजों को ले जाने के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले प्राइवेट एंबुलेंस गिरोह के एक सरगना को पुलिस ने नयागांव के पास नाका लगाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नयागांव निवासी सतिंद्र सिंह उर्फ सत्ती के रूप में हुई है। सतिंद्र सिंह उर्फ सत्ती रात के समय पीजीआइ में अपनी एंबुलेंस लोगों को मुहैया करवाकर मनमानी वसूली करता था। जबकि दिन के समय प्राइवेट एंबुलेंस चलाने वाले गिरोह का सरगना मान अभी फरार चल रहा है। सेक्टर-11 थाना पुलिस आरोपी सतिंद्र सिंह उर्फ सत्ती को वीरवार जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
मनमानी के आगे मजबूर हो जाते थे लोग
पीजीआइ में सत्ती ग्रुप की प्राइवेट एंबुलेंस रात से लेकर सुबह तक चलाई जाती थी। यह ग्रुप के लोग रात के समय पीजीआइ से बाहर जाने वाले लोगों से जमकर वसूली करते थे। दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भी मजबूरी में इन एंबुलेंस चालकों की मनमानी के सामने मजबूर हो जाता था।
12 एंबुलेंस और पीजीआइ के सात कर्मचारी पकड़े जा चुके है अब तक
प्राइवेट एबुलेंस चालकों द्वारा मनमानी वसूली करने के मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अभी तक कुल 12 प्राइवेट एंबुलेंस को जब्त किया था। इसके अलावा पुलिस ने पहले दिन तीन लोगों को पकड़ा था। इसके अलावा पुलिस ने पीजीआइ के सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। पीजीआइ के कर्मचारी एंबुलेंस चालकों से एक किलोमीटर के हिसाब से रुपये वसूल करते थे।
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
दो मई को माता मनसा देवी सेवक दल के ड्राइवरों की ओर से पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने उनके साथ मारपीट की है। प्राइवेट एंबुलेंस चालक उनकी एबुलेंस पीजीआइ में खड़ी नहीं होने दे रहे है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर पाया कि पीजीआइ में मान ग्रुप दिन में और सत्ती ग्रुप रात के समय एंबुलेंस चलाकर लोगों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 12 एंबुलेंस को जब्त कर तीन लोगों को काबू किया था। पुलिस ने मामले की जांच कर पाया कि पीजीआइ े कर्मचारी भी एबुलेंस ड्राइवरों के साथ मिले हुए हैं