पूरी एक्सचेंज में एक ही कर्मचारी, कैसे बनेगा इंडिया डिजिटल?
मोरनी- मोरनी खंड में बीएसएनएल की सेवाएं दिनों दिन लचर होती जा रही हैं। ब्राडबैंड की सेवाएं भी अक्सर
मोरनी- मोरनी खंड में बीएसएनएल की सेवाएं दिनों दिन लचर होती जा रही हैं। ब्राडबैंड की सेवाएं भी अक्सर बंद पड़ी रहती हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का समाना करना पड़ता है। निगम की लापरवाही का अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोरनी से रायपुर रानी वाले मार्ग पर काफी दिनों से तार सड़क पर खुले में पड़ी है। जिसके कारण वह अक्सर खराब हो जाती है।
सुधार के नाम पर कुछ नहीं, अभी तो थ्री जी भी दूर है
हैरानी की बात ये है कि मोरनी की एक्सचेंज क ो निगम आज तक 3जी अपडेट नहीं कर पाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वो अधिकारियों के पास गुहार लगा कर थक चुके हैं, मगर निगम सेवाओं के सुधार के नाम पर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
पक्का कर्मचारी कोई नहीं, पार्टटाइम कर्मचारी भी एक ही
निगम की बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोरनी एक्सचेंज में एक भी पक्का कर्मचारी नियुक्त नहीं है। बताया जाता है कि यहां एक ही पार्टटाइम कर्मी है। जो मैकेनिक से लेकर चौकीदार तक हर काम करता है।