अब रात में भी होगा शहर को चकाचक करने का काम
जासं, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान के तहत शहर में नाइट स्वीपिंग शुरू की है। निगमा
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 08:30 PM (IST)
जासं, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान के तहत शहर में नाइट स्वीपिंग शुरू की है। निगमायुक्त बी पुरुषार्थ के निर्देश पर सेनीटेशन डिर्पाटमेंट ने शहर के विभिन्न भागों में 25 और 26 की रात्रि से नाइट स्वीपिंग शुरू कर दी है। यह विशेष सफाई अभियान सायं 6.00 से रात्रि 1.00 बजे तक चला। इस कार्य के लिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली हायर की गई और लगभग 35 टन गारबेज डंपिंग ग्राउंड भेजा गया। इस अभियान के तहत सेक्टर-18, 19 एवं 27 की मार्केट्स और बैक लाइन की सफाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें