जोरावर की प्रमोशन के लिए पहुंचे हनी सिंह, फैन्स के साथ ली सेल्फी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अपनी आने वाल फिल्म जोरावर की प्रमोशन के लिए यो यो हनी सिंह चंडीगढ़ पहुंचे
By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 08:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अपनी आने वाल फिल्म जोरावर की प्रमोशन के लिए यो यो हनी सिंह चंडीगढ़ पहुंचे। यो यो के आने से शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इनमें से कुछ एक फैंस के साथ हनी सिंह ने सेल्फी भी ली और बाकी को अपने खास स्टाइल से खुश किया। लोगों मे हनी सिंह के क्त्रेज को देखते हुए उनकी सुरक्षा का भी पुख्ता तौर से इंतजाम किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान यो यो ने अपनी आने वाली फिल्म जोरावर के बारे मे बताया। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर एक्शन और रोमाच से भरपूर फिल्म है। इसमें वे एक सैनिक के किरदार मे नजर आएंगे। फिल्म में अपनी साथी एक्ट्रेस पारुल गुलाटी के साथ स्क्त्रीन शेयर करके बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें