किसानों को पेंशन देने पर कर रहे हैं विचार : बादल
जागरण संवाददाता, मोहाली : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जिस तरह से सेवामुक्त सरकारी कर्मचार
जागरण संवाददाता, मोहाली : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जिस तरह से सेवामुक्त सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है, उसी तरह से 65 साल पार कर चुके किसानों को पेंशन देने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
यह बात उन्होंने शनिवार को मोहाली में देश के पहले विकास चैंबर का नींव पत्थर रखने के दौरान कही। बादल ने किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो अपने स्तर पर कर सकती है, वह किया जा रहा है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें को लागू करने के संबंध में उन्होंने कहा कि ये सिफारिशें केंद्र सरकार ही लागू कर सकती है।
20 करोड़ से बनेगा चैंबर
बादल ने कहा कि जिस तरह चैंबर ऑफ इडियन इडस्ट्रीज (सीआइआइ) जैसी संस्थाएं बनी हैं उसी तरह किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए यह विकास चैंबर स्थापित किया गया है। करीब बीस करोड़ की लागत से बनाया जाने वाले यह तीन मंजिला चैंबर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए दो एकड़ जमीन मुफ्त दी गई है।
किसानों को होगा फायदा
इस चैंबर में किसानों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। विशेषज्ञ किसानों को उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताएंगे, साथ ही कृषि के साथ सहायक धंधों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
कुलवंत सिंह होंगे अध्यक्ष
इस चैंबर का पेटरन पैटर्न डॉ. जीएस कालकट को बनाया गया है जबकि अध्यक्ष कुलवंत सिंह होंगे। डॉ. कालकट ने कहा कि यह चैंबर किसानों के लिए वरदान साबित होगा। यह छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।