Move to Jagran APP

आइजी साहब को भा गए पंजाब के दो डीएसपी, पंजाब मांग रहा वापस, ये देने को तैयार नहीं

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब से चंडीगढ़ पुलिस में डेपुटेशन पर आए दो डीएसपी अनिल जोशी और सुमन कुम

By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM (IST)
आइजी साहब को भा गए पंजाब के दो डीएसपी, पंजाब मांग रहा वापस, ये देने को तैयार नहीं

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब से चंडीगढ़ पुलिस में डेपुटेशन पर आए दो डीएसपी अनिल जोशी और सुमन कुमार को पंजाब सरकार ने वापस बुलाया है। दोनों डीएसपी को वापस भेजने के बजाय चंडीगढ़ पुलिस के आइजी ने उन्हें चंडीगढ़ में ही ओआरपी रैंक देकर एसपी प्रमोट करने की सिफारिश यूटी के गृह सचिव को की है। जबकि पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के गृह सचिव को पत्र भेजकर डीएसपी सुमन कुमार और डीएसपी अनिल जोशी को तत्काल प्रभाव से वापस भेजने को लिखा है।

loksabha election banner

तीन साल पहले आए थे डेपुटेशन पर

डीएसपी अनिल जोशी, सुमन कुमार और आशीष कपूर तीन साल पहले पंजाब से डेपुटेशन पर चंडीगढ़ पुलिस में आए थे। तीनों ही डीएसपी की पंजाब में एसपी की प्रमोशन हो चुकी है। डीएसपी आशीष कुमार वापस पंजाब लौट गए थे और उन्हें एसपी बनाकर मोहाली में एसपी सिटी लगाया गया है। जबकि डीएसपी अनिल जोशी और सुमन कुमार चंडीगढ़ में ही अपने पैर जमाए हुए है। पंजाब में एसपी प्रमोट होने के बावजूद अनिल जोशी और सुमन कुमार चंडीगढ़ में डीएसपी पद पर नौकरी क्यों कर रहे है, यह हैरानी की बात है।

आइजी ने पत्र में यह की है सिफारिश

आइजी ने वीरवार को गृह सचिव को पत्र लिखकर सिफारिश की है कि पंजाब से डेपुटेशन पर आए डीएसपी अनिल जोशी और सुमन कुमार 2013 में चंडीगढ़ पुलिस विभाग में डेपुटेशन पर आए थे। पंजाब पुलिस ने इन्हें एसपी प्रमोट कर रखा है। चंडीगढ़ की आइआरबी में तीन डीएसपी की पोस्ट खाली पड़ी हुई है। इसलिए दोनों डीएसपी को ओआरपी रैंक देकर प्रमोट किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार के पत्र पर यूटी के गृह सचिव से आग्रह किया है कि इन दोनों अधिकारियों की बतौर एसपी सेवाएं जारी रखी जाएं। क्योंकि अभी चंडीगढ़ पुलिस में जरूरत है।

पंजाब वापस जाने से चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर होंगे प्रमोट

डीएसपी अनिल जोशी और सुमन कुमार वापस पंजाब जाने से पुलिस विभाग में दो डीएसपी की पोस्ट खाली हो जाएगी। इससे चंडीगढ़ पुलिस के दो इंस्पेक्टर प्रमोट होकर डीएसपी बन जाएंगे।

प्रमोशन के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटका रहे हैं इंस्पेक्टर

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर काफी समय से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटका चुके हैं। प्रमोशन को लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है।

दिल्ली से डेपुटेशन पर आने को तैयार नहीं डीएसपी

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में दिल्ली से डेपुटेशन पर डीएसपी आने को तैयार नहीं है। कई डीएसपी तो अफसरों से गुहार लगाकर वापिस अपने कैडर गए है। डेपुटेशन पर आने वाले डीएसपी चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर विश्वास करने को राजी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.