'म्यारौ रौंतेल्यू राठ' कल
जासं, चंडीगढ़ : राठ त्रिपट्टी विकास समिति की ओर से रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम 'म्यारो रौंतेल्यू
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 08:21 PM (IST)
जासं, चंडीगढ़ : राठ त्रिपट्टी विकास समिति की ओर से रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम 'म्यारो रौंतेल्यू राठ' का आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रवक्ता मनमोहन ंिसंह कंडारी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार को बाल भवन, सेक्टर-23 में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धनसिंह रावत, एसबीआइ के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक नरेश चंद्र नेगी, पौड़ी गढ़वाल के नौड़ी के पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह रावत और ग्राम सभा सलौन, ढाइज्यूली पौड़ी गढ़वाल की प्रधान छैला देवी मुख्य रूप से शामिल होंगी। श्रृखंलाबद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कोरियोग्राफर भारती रावत व राजे सिंह रावत की देखरेख में तैयार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें