पिंजौर में फुटपाथ बनाने का काम शुरू
संस, पिंजौर: पिंजौर बाजार में सड़क के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाने का काम शुरू हो
संस, पिंजौर: पिंजौर बाजार में सड़क के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाने का काम शुरू हो गया है। विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर मेन बाजार की रोड़ के दोनो ओर पड़ी जगह पर सीमेंट के ब्लाक लगवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा था जिस पर कार्यवाई पूरी होकर विभाग की ओर से वीरवार को करीब 40 लाख रुपये की लागत से इस काम को शुरू कर दिया। पिंजौर गार्डन से लेकर थाने के पास तक सड़क के दोनों ओर दुकानें के सामने भी सीमेंट के ब्लाक लगाकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। जतिन्द्र गुप्ता, विपुल बसंल, संजय, संजीव वर्मा ने कहा कि उन्होने अभी कुछ दिन पहले ही नए ब्लाक लगवाए है अब विभाग इसे उखाड़ने लगा है।
डीएवी स्कूल में सविधान दिवस मनाया
संस पिंजौर:
वीरवार को डीएवी स्कूल सुरजूपर के प्रागंण में स्पेशल असेंबली का आयोजन करके बच्चो को आज के दिन का महत्व बताया। 26 नवबर 1949 का दिन हमारे भारतीय सविधान के पूर्ण के लिए प्रचलित है जिसे हमारे देश की शातिपूर्ण प्रगति के लिए बनाया गया। इसके दो माह बाद 26 जनवरी 1950 के दिन इस सविधान को लागू किया गया। इस दिन को देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों और भाषणों से सजाया गया।
सरकारी कॉलेज में मनाया संविधान दिवस
संस कालका: हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार आज कालका के अरुणा आसफअली सरकारी कॉलेज में सविधान दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में कालेज प्रिंसिपल कुसुम आद्या की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें अनेक स्टूडेट्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। कार्यक्रम में लेकचरार सुशील कुमार ने कहा कि बी आर अम्बेडकर द्वारा लिखा गया सविधान स्वतंत्र भारत को दृढता प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।