हाउस टैक्स पर श्वेत पत्र लाएगी भाजपा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ हाउस टैक्स पर श्वेत पत्र जारी करेगी। यह फैसल
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़:
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ हाउस टैक्स पर श्वेत पत्र जारी करेगी। यह फैसला रविवार को भाजपा कार्यालय कमलम् में प्रदेशाध्यक्ष संजय टडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बैठक में चंडीगढ़ हाउस टैक्स लगाए जाने पर चर्चा की गई। पार्टी ने निर्णय लिया गया कि आने वाले दो दिनों में श्वेत पत्र जारी कर पूरी जानकारी जनता तक पहुचाएगी।
बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की रिर्पोट ली गई जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महासंपर्क अभियान के दौरान अब तक हुए सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जाने वाले 'जन कल्याण पर्व' कार्यक्रम के लिए एक तीन मेम्बरी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल, प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और सचिव बलविन्द्र कौर राणा होंगे। यह कमेटी आगे जिला व मंडल स्तर तक जन कल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस रक्षा बंधन तक जन-धन योजना व प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना से जोड़ने का प्रयास करेगी। इससे उनको आर्थिक सुरक्षा मिल सके। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को परिक्षण हेतु 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय परिक्षण शिविर' का आयोजन इसी महीने में करेगी, जिसमें उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, पार्षद अरूण सूद, प्रवक्ता डॉ.धीरेन्द्र तायल, सचिव रमेश शर्मा निक्कू और जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली परिक्षण शिविर के संयोजक होंगे।