चौबीस घंटे में 2.3 एमएम बारिश से मौसम कूल कूल
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पिछले कई दिनों से रूठा मौसम आखिरकार शनिवार को मेहरबान हुआ। पहले तो आसमान
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पिछले कई दिनों से रूठा मौसम आखिरकार शनिवार को मेहरबान हुआ। पहले तो आसमान में बादलों ने डेरा डाला फिर बारिश हो गई। हालाकि बारिश का दौर ज्यादा देर तक नहीं चला, लेकिन जितनी भी बारिश हुई उसमें गर्मी उमस से बेहाल शहरियों को थोड़ी राहत जरूर दे दी।
मौसम की बेरुखी का ही परिणाम है कि पारा पिछले एक सप्ताह से 35 डिग्री के आसपास बरकरार है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। सावन के महीने में इतना अधिक तापमान व कम आद्रता देख मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं। मौसम जानकारों का कहना है कि ऐसे मौसम में तो अधिकतम 20 से 25 डिग्री के बीच और अधिकतम आद्रता सौ फीसद होनी चाहिए। हालांकि रविवार की शाम फिर सूर्य देव ने दर्शन दिए। मौसम विभाग के अनुसार मौसम इसी तरह बना रहेगा। पिछले चौबीस घंटों में कुल 2.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को बादल छाए रहेंगे व बारिश की संभावनाएं हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम का मजा व छुंट्टी का दिन होने से लोगों ने इसका जमकर आनंद उठाया