कांग्रेस का दावा छह लाख लोग पहुंचे नशामुक्ति केंद्र
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : नशे पर पंजाब में चल रही बड़ी बहस में कांग्रेस ने नया खुलासा किया है। आरटीआइ स
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : नशे पर पंजाब में चल रही बड़ी बहस में कांग्रेस ने नया खुलासा किया है। आरटीआइ से जानकारी जुटाकर कांग्रेस ने दावा किया कि 2007 से लेकर अभी तक नशामुक्ति केंद्रों पर नशा छुड़ाने के लिए संपर्क करने वालों की संख्या 6,22,381 है। निश्चित रूप से यह संख्या वो है जो स्वैच्छिक रूप से केंद्र पर पहुंचे, जबकि विदित है कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की संख्या नशा करने वालों की संख्या के मुकाबले काफी कम होती है।
कांग्रेस के आरटीआइ सेल के चेयरमैन डॉ. जसदीपक सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा नशा छुड़ाओ केंद्र पर संपर्क करने वाले जिलों में सबसे अधिक संख्या बठिंडा से है। यहां यह संख्या 122271 है। सरकार को यह आंकड़ा जारी करना चाहिए कि नशा केंद्रों पर संपर्क करने वाले कितने नशेड़ी हेरोइन की चपेट में हैं और कितने स्मैक के। उन्होंने कहा कि आंकड़ें बताते हैं कि पंजाब में कितने लोग नशे की चपेट में आ चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दूसरों पर आरोप मढ़कर अपनी जिम्मेदारियों के मुक्ति पाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री को हकीकत का सामना करना चाहिए।