चंडीगढ़ में क्रुद्ध लोगों का पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सोमवार को यहां जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पास के धनास गांव के लोगाें ने हंगामा आैर पथराव किया। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इससे कई पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग घायल
चंडीगढ़ : सोमवार को यहां जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पास के धनास गांव के लोगाें ने हंगामा आैर पथराव किया। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इससे कई पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग घायल हाे गए। इनमें कई महिलाएं भी हैं। बाद में क्रुद्ध लाेगों ने सेक्टर 16 अस्पताल के बाहर भी लोगों ने हंगामा व पत्थरबाजी की।
पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ सेक्टर 17 थाना में तोड़फोड़, हंगामा व पथराव करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घायलों को सेक्टर 16 के जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में भी पथराव किया। इससे एसएचओ उदयपाल घायल हो गए। पुलिस ने काफी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
प्रशासन ने धनाश क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई गई शाहपुर कालोनी को खाली करने का अल्टीमेटम दे रखा है। प्रशासन ने इसे मंगलवार का खाली करने को कहा है। इसे अतिक्रमण मानते हुए इसके बाद इसे खाली कराने की चेतावनी दी है। इसी के खिलाफ वहां रह रहे लोग सोमवार को डीस्ाी आफिस के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे। रविवार को भी उन्होंने प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना है कि प्रशासन पहले उनका पुनर्वास करे, उसके बाद ही वे कालोनी खाली करेंगे।
सोमवार को लोग डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान जब डीसी वहां पहुंचे तो लोगों ने उनकी कार रोक कर अपनी बात कहनी चाही, लेकिन अपने कार्यालय चले गए। बाद में उन्होंने प्रदर्शनकारियों के कुछ प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।
इसी बीच नारेबाजी कर रहे लोग भड़क गए और हंगामा श्ाुरू कर दिया। उन्होंने पथराव भी कर दिया। इससे कई गाडि़यों के शीशे भी टूट गए। हालात बेकाबू देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ कर लाेगों को तितर-बितर किया। घायलों को सेक्टर16 के जीएमएसएच अस्पताल ले जाया गया। क्रुद्ध लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम दिया। उन्होंने मरीजों को स्ट्रेचर सहित मुख्य मार्ग पर रख दिया।
दूसरी ओर, इस घटना के बाद प्रशासन ने धनास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही इस कालोनी के 128 लोगों ने प्रशासन द्वारा कालोनी की जगह खाली करने के अल्टीमेटम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस पर श्ुाक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने इसे 30 जून तक केे लिए स्थगित कर दिया। कालोनी में करीब 400 परिवार कई साल से रह रहे हैं।