बाइक सवार चाइना डोर फंसने से गंभीर घायल
संस, कुराली : शहर के रेलवे पुल समीप जा रहे बाइक चालक के चाइना डोर में फंसने कारण गंभीर रूप में घायल
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 08:32 PM (IST)
संस, कुराली : शहर के रेलवे पुल समीप जा रहे बाइक चालक के चाइना डोर में फंसने कारण गंभीर रूप में घायल हो गया। उसको स्थानीय सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। हादसा रविवार देर सायं शहर के रेलवे पुल पर हुआ। घायल लखवीर ¨सह वासी चैडियां ने बताया कि वह किसी विवाह समागम में वापस अपने गाव चैडिया को जा रहा था कि रेलवे पुल पर चाइना डोर उसे आकर फंस गई। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसने बताया कि इस चाइना डोर कारण उसके माथे पर काफी गहरा कट लग गया। इसी दौरान उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा छह टाके लगे। दूसरी तरफ शहरवासियों ने इस चाइना डोर पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने की माग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें