दुष्कर्म मामले में आरोप तय
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ मानवाधिकार संस्था के वकील अरविंद ठाकुर के खिलाफ मंगलवार को जिला अदालत में
By Edited By: Published: Tue, 27 Jan 2015 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2015 11:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़
मानवाधिकार संस्था के वकील अरविंद ठाकुर के खिलाफ मंगलवार को जिला अदालत में आरोप तय कर दिए गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। ठाकुर के खिलाफ नारायणगढ़ की एक महिला ने दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक ठाकुर ने खुद को अविवाहित बताते हुए महिला को झासे में रखते हुए उसके साथ संबंध बनाए और बैंक खाता खुलवाते समय उसे अपनी पत्नी
भी बताया। वहीं, ठाकुर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उधर, पीड़िता ने मेंटेनेंस के लिए अलग से अर्जी भी दायर की है, जिस पर दस फरवरी को सुनवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें