Move to Jagran APP

नौकर ने किया था उद्यमी के बेटे का कत्ल

जागरण संवाददाता, मोहाली औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 में करण इजीनियर व‌र्क्स के मालिक हरमिंदर सिंह धीमान

By Edited By: Published: Tue, 27 Jan 2015 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2015 10:14 PM (IST)
नौकर ने किया था उद्यमी के बेटे का कत्ल

जागरण संवाददाता, मोहाली

loksabha election banner

औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 में करण इजीनियर व‌र्क्स के मालिक हरमिंदर सिंह धीमान के बेटे करण धीमान के कातिलों को मोहाली पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक करण के कातिल कोई ओर नहीं बल्कि उसी की कंपनी में काम करने वाला नौकर है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान चंडीगढ़ और यूपी निवासियों के तौर पर हुई।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से घर में धावा बोला, जब करण ने उन्हे देख लिया तो उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपियों की पहचान मूल रूप से यूपी आजमगढ़ के सुनील यादव, चंडीगढ़ राम दरबार फेज-2 निवासी मोनू और राम दरबार के आबिद खान के तौर पर हुई।

सुनील ने बनाई लूट की योजना

सुनील यादव हरमिंदर धीमान की कंपनी में चार महीनों से काम कर रहा था। सुनील का घर में आना जाना था। पुलिस के मुताबिक हरमिंदर को अपने एक प्लाट की बेचने की कीमत मिली थी। जिसके बारे में सुनील को जानकारी थी। उसे पता था कि घर में पैसा पड़ा है और मालिक किसी काम से लुधियाना गया हुआ है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी को पता था कि उनका बेटा शाम को टयूशन के लिए जाता है। सुनील घर में लूट पाट करने के लिए अपने साथियों के साथ लोहे की राड लेकर घुस गया। इसके बाद घर में मौजूद धीमान की सास स्वतंत्रता और मीरा को जख्मी कर दिया और अलमारी से कैश लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी निकल रहे थे तो करण आ गया और उसने आरोपियों को पहचान लिया। जिसके चलते आरोपियों ने उसका कत्ल कर दिया।

चंडीगढ़ पुलिस के हिस्ट्रीशिटर हैं आरोपी

आरोपी सुनील यादव चंडीगढ़ पुलिस का हिस्ट्रीशिटर है। उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ में उसे मोटू को नाम से भी जाना जाता है। वहीं मोनू के खिलाफ चंडीगढ़ में 9 मामले दर्ज हैं, जोकि लूट और स्नेचिंग के हैं। मोहाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया है वे बरामद कर लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.