Move to Jagran APP

मौसम की मार धूप नदारद, पारा 6 डिग्री लुढ़का

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पूस की सर्दी अब आ गई है। चंडीगढ़ का पारा वीरवार को गिर कर 06 डिग्री से

By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 08:02 PM (IST)
मौसम की मार धूप नदारद, पारा 6 डिग्री लुढ़का

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पूस की सर्दी अब आ गई है। चंडीगढ़ का पारा वीरवार को गिर कर 06 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गलन से लोग परेशान हैं। गलन और ठंड से बच्चों व बुर्जुगों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत हो रही है। ठंड का असर बाजार पर भी दिखने को मिल रहा है। वीरवार को लोग धूप के लिए तरसते रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन सूरज नहीं दिखे। ठंड के तीखे तेवर दिन में भी जारी रहे। सुबह व शाम में कोहरा छाया रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रही। शाम में जल्द सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। चाय, कॉफी के साथ नॉनवेज की बिक्री बढ़ गई है। वहीं अभी तक सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीब, दिहाड़ी मजदूर, झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले व रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह स्थिति अगले तीन चार दिन तक बरकरार रहेगी। इस दौरान 2.9 किलोमीटर प्रति घटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। शुक्रवार व शनिवार को भी ठंड में इसी तरह की कनकनी रहेगी।

दिसंबर का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ठंड ने भी अपनी तस्वीर दिखानी शुरू कर दी है। वीरवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा और बर्फीली हवाओं ने प्रकोप दिखाया। वहीं सुबह देर तक व शाम से भी कोहरे की चादर से चंडीगढ़ ढक गया। ठंड की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले भी ठंड को झेल रहे हैं। कई आफिसों में हीटर का भी उपयोग देखा गया। सबसे ज्यादा दिक्कत में रात में हो रही है। रेलवे और बस स्टेशनों पर गरीबों पर यह ठंड कहर बननी शुरू हो गई है। अब वे अगले कुछ दिनों को लेकर दहशत में हैं, जब ठंड पूरे शबाब पर होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.