डीसी मोहाली का आदेश गमाडा, निगम मिलकर हटाए अमरबेल
जागरण संवाददाता, मोहाली ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा), नगर निगम मिल कर शहर से अमरब
जागरण संवाददाता, मोहाली
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा), नगर निगम मिल कर शहर से अमरबेल को हटाए। ये निर्देश जिले के डीसी तेजिंदर सिंह सिद्धू ने दिए। सिद्धू ने जिले में चल रहे सफाई अभियान का समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मुहिम के तहत सफाई कार्यो को निरतर जारी रखा जाए। इसके साथ डीसी ने मुख्य सड़कों के आस पास से नाजायज कब्जों को हटाने के लिए फौरन करवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ उपायुक्त ने कहा कि मुख्य लिंक सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाने के लिए विशेष उपाए किए जाए।
अमरबेल डाल रही अड़चन
मोहाली में अमरबेल इस तरह फैली हुई है कि सड़कों के आसपास लगाए गए पौधों को पनपने नहीं दे रही है। सिद्धू ने जिले के समूह कार्यकारी अधिकारियों को कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सफाई के लिए बडे़ स्तर पर अभियान चलाए क्योंकि नाजायज कब्जों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मार्केटों में चलने में दिक्कत आती है। डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे नाजायज कब्जों को हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाए। इसके साथ साथ एसडीएम मौके पर जाकर दबिश दे। ताकि बार बार नाजायज कब्जे न हो। इस दौरान जिले के अलग अलग विभागों के अधिकारियों ने उपायुक्त को चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।