मोहाली के ऑटो चालकों का चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
- एक लाख लोग लेते हैं ऑटो सेवाएं जागरण संवाददाता, मोहाली मोहाली ऑटो रिक्शा यूनियन ने शुक्रवार को
- एक लाख लोग लेते हैं ऑटो सेवाएं
जागरण संवाददाता, मोहाली
मोहाली ऑटो रिक्शा यूनियन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर दशहरा ग्राउंड में विशाल रैली की। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान जोगिन्दर पल सिंह के नेतृत्व में इस रैली में ऑटो चालकों ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने आगामी एक नवंबर से डीजल ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। जोकि बिल्कुल गलत है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि वे इस फैसले क ा फौरन वापस ले।
एक लाख लोग लेते है ऑटो की सेवाएं
यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि ट्राईसिटी और इसके आसपास के करीब एक लाख लोगों के आने जाने का साधन ऑटो रिक्शा है। अगर प्रशासन ऑटो के प्रवेश पर रोक लगा देता है तो इससे सबसे ज्यादा कामकाजी लोग प्रभावित होंगे। इस लिए प्रशासन को अपने इस निर्णय के बारे में फिर से विचार करना चाहिए। यूनियन की ओर से इस मामले में चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल को भी अपना ज्ञापन भी भेजा है कि वे इस मामले में दखल दें। ताकि ऑटो चालकों के साथ जो धक्के शाही हो रही है उसे रोका जा सके।