विश्वकर्मा जयंती पर रिक्शा यूनियन ने किया समागम
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़
भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से पूजा कर उनकी जयंती मनाई गई। ऑटो रिक्शा व रिक्शा यूनियन, सेक्टर 32ए में यूनियन के प्रधान बचन यादव के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की स्थानीय पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी विशेष रूप से उपस्थित थीं। उनके साथ देवी सिंह, प्रदीप बंसल, दीपक शर्मा, जोगिन्द्र सिंह मिंटा, शकर लाल तंवर, राज कुमार, गजेन्द्र, अमित, लक्ष्मी, कमला, शाति, बिमला, संतोष रानी, पारस, मोनू, तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह, डॉ.विज, संतोष शर्मा, अनिल गुप्ता, डॉ.सूद, सुखविन्द्र आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर हीरा नेगी ने कहा कि स्वर्ग लोक से लेकर द्वारिका तक का रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी को माना जाता है। आज के दिन भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन से व्यापार में तरक्की होती है। आज ही के दिन समूचे भारत में विश्वकर्मा जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमें धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए और अपने साथ अपनी भावी पीढ़ी को भी अपनी सस्कृति से जोड़ना चाहिए, ताकि वह भी अपनी संस्कृति जान पाएं।