बच्चे लेख के माध्यम से बताएंगे दूध की महत्ता
जागरण संवाददाता, मोहाली
पंजाब के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को दूध की महत्ता के बारे में समझाने के लिए लेख मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह मुकाबले डेयरी विकास विभाग की ओर से करवाए जाएंगे। बारहवीं के विद्यार्थियों के बीच करवाए जाने वाले मुकाबले का विषय होगा 'मानव जीवन में दूध की महत्ता'।
लुधियाना करेगा लेखों का मूल्याकन
विद्यार्थियों की ओर से जो लेख लिखे जाएंगे उनका मूल्याकन कॉलेज ऑफ डेयरी साइस एंड टेक्नोलॉजी गडवासू लुधियाना की ओर से किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों को एक नवंबर को राष्ट्रीय दूध दिवस पर विशेष समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
250 शब्दों का होगा लेख
बच्चों की ओर से लिखे लेख 250 शब्दों से ज्यादा के नहीं होंगे, जो डेयरी विकास विभाग को भेजे जाएंगे। इस बारे में और जानकारी लेने के लिए स्टूडेट्स डेयरी विकास विभाग पंजाब एससीओ नंबर 1106-07 सेक्टर-22 बी से संपर्क कर सकते हैं। लेख इस माह के अंत तक भेजे जाने हैं।