सात माह की बच्ची से दुष्कर्म के आराेपी किशोर के दोनों हाथ काटे
बठिंडा के एक गांव ने अपनी सात माजह की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पेड़ से बांधकर उसके दोनों हाथ काट डाले। किशाेर की हालत गंभीर है।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। एक व्यक्ति ने अपनी सात माह की बेटी से हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोनी को पेड़ से बांधकर दोनों हाथ काट दिए। बच्ची के साथ दुष्कमर् 2014 में हुआ था। बच्ची का पिता आरोपी को मामले में पेशी के बाद बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसने तेजधार हथियार से उसके दोनों हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया।
इसके बाद व्यक्ति ने जान से मारने के लिए उसके कंधे, सिर व चेहरे पर एक के बाद एक चार वार किए। वह आरोपी को मरा हुआ समझकर वहां से चला गया। घटना बठिंडा के कोटली अबलू गांव की है। सूचना मिलने पर डीएसपी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परमिंदर सिंह पर आरोप है कि उसने वर्ष 2014 में गांव कोटली अबलू में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले व्यक्ति की सात माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया था। इस बाबत थाना रामा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस समय आरोपी की उम्र महज 14 साल थी। इस कारण अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया था। मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण दो साल बाद मंगलवार को आरोपी की पेशी थी।
आरोपी जब पेशी पर अदालत आया तो पीडि़ता का पिता बहला फुसला कर उसे गांव झूंबा ले गया। यहां उसे पेड़ बांध दिया। फिर तेजधार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। यही नहीं जान से मारने के लिए उसके कंधे, सिर व चेहरे पर एक के बाद एक चार वार किए और मरा समझकर छोड़ गया।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने जख्मी किशोर अस्पताल पहुंचाया। एसपी डी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर है। अभी वह बेहोशी की हालत में है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।