ब¨ठडा सब डिविजन में 500 एकड़ में एकत्रित की पराली, लगातार चलेगा अभियान
जासं, ब¨ठडा: जिले में पराली एकत्रित कर जलाने से बचाने के लिए प्रशासन का पराली एकत्रिकरण अ
जासं, ब¨ठडा: जिले में पराली एकत्रित कर जलाने से बचाने के लिए प्रशासन का पराली एकत्रिकरण अभियान शनिवार को भी जारी रहा है। एसडीएम साक्षी साहनी के नेतृत्व में ¨रग रोड एरिया में पराली एकत्रित की। कई गांवों में भी ये अभियान चलाया गया। ब¨ठडा सब डिविजन में अब तक 500 एकड़ में पराली एकत्रित कर ली गई है। जो गौशालाओं तक पहुंचाई जाएगी। एसडीएम साक्षी साहनी ने बताया कि किसानों को कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में हल चलाकर पराली एकत्रित करने के टिप्स भी बताए गए। इसमें कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को टिप्स बताए कि खेत में हल जमीन में गहराई की बजाय सतह पर चलाए। इससे पराली हल में एकत्रित हो जाती है। इससे जगह जगह बड़ी ढेरियां लगाई जा सकती है। जिससे पराली एकत्रित करना आसान है।
गोशालाओं से किया संपर्क
एसडीएम के अनुसार एकत्रित की गई पराली का उपयोग करने के लिए गौशालाओं से संपर्क किया गया है। पराली को तूड़ी व हरे चारे में मिलाकर पशुओं को खिलाया जा सकता है। इससे पराली का निस्तारण भी होगा। अभियान अगले 15 दिनों तक चलाया जाएगा। ताकि किसान पराली न जलाए।