डॉक्टरी की आड़ में चलाती थी नशा तस्करी का नेटवर्क
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : पुलिस की सीआईए-2 टीम ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : पुलिस की सीआईए-2 टीम ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को क्वालीफाइड डॉक्टर बता नशा तस्करी का नेटवर्क चला रही थी। उसके खिलाफ थाना नेहियांवाला में केस दर्ज करके वीरवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर हरबंस ¨सह ने बताया कि महिला की पहचान गोनियाना मंडी की चिड़िया बस्ती निवासी कुल¨वदर कौर के रूप में हुई। मात्र 5-6 जमात पास महिला खुद को क्वालीफाइड डाक्टर बताया करती थी। उसने जैतों की सुखचैनपुरा बस्ती में क्लीनिक खोल रखा था, जहां बैठ कर वो केवल नशीली दवाएं बेचने का काम करती थी। शातिर महिला केवल सुबह के समय दो घंटे वहां बैठा करती थी। इसके बाद वो अपने घर चली जाती। उसके पक्के ग्राहक उसके पास दवाएं खरीदने के लिए आते थे। लंबे समय से पुलिस को महिला की शिकायतें मिल रही थी। उसकी गिरफ़तारी के लिए पहले भी एक बार रेड की गई, मगर वो फरार हो गई। बुधवार पुलिस को सूचना मिली कि वो अपने क्लीनिक में मौजूद है। सूचना के आधार पर रेड करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।