सहारा शुरू करेगी पौधरोपण अभियान
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा : सहारा जनसेवा शहर के विभिन्न भागों मे पौधरोपण अभियान अगस्त से शुरू करेगी। सहार
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा : सहारा जनसेवा शहर के विभिन्न भागों मे पौधरोपण अभियान अगस्त से शुरू करेगी। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सहारा जनसेवा की ओर से ट्री गार्ड तैयार करवा लिए गए हैं, जिनको सहारा टीम रंग-रोगन कर रही है। गोयल ने बताया कि सबसे पहले जीटी रोड, रा¨जद्रा कॉलेज के बाहर पौधे लगाए जाएंगे। इसके सारा खर्च सहारा की ओर से किया जाएंगे। इसके लिए संस्था की ओर से पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। जीटी रोड पर पहले चरण मे 30 वृक्ष लगाए जायेंगे। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सहारा जनसेवा की ओर से वृक्ष लगाओ यादगारी अभियान भी शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति 2 हजार रू देकर अपने प्रियजनों की याद में वृक्ष लगवा सकता है, वृक्ष पर ट्री गार्ड, यादगारी प्लेट व वृक्ष की संभाल की जिम्मेदारी सहारा संस्था की ओर से की जाएगी। सहारा जनसेवा की ओर से वृक्षों की सेवा संभाल के लिये 5 सदस्यों की विशेष टीम तैयार की है, जो वृक्षों की संभाल की डयूटी निभाएगी। सहारा जन सेसा के पास पानी लगाने की जिम्मेवारी निभाएगी।