लोगों को योग अपनाने को प्रेरित किया
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा ब¨ठडा विकास मंच द्वारा योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है तथा लोगों को य
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा
ब¨ठडा विकास मंच द्वारा योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है तथा लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। मंच प्रधान राकेश नरूला व सेवाराम ¨सगला ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। योग धर्म, आस्था व अंधविश्वास से परे एक सीधा विज्ञान हैं और जीवन जीने की कला है। सेवाराम ने बताया कि योग शब्द के दो अर्थ हैं पहला है जोड़ और दूसरा है समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ते समाधि तक पहुंचना कठिन होता हैं। जीवन में सफलता की समाधि पर परचम लहराने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की कला है। यह पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। मंच के सदस्य अंक्षित ¨सगला और बलदेव ने कहा कि हम सभी को योग अवश्य अपनाना चाहिए, क्योंकि योग हमारे जीवन में अनेक बदलाव लाता है। मंच सदस्यों ने योग साहित्य भी घर-घर जाकर बांटा।