कांग्रेस पार्षद ने गलत मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन पर केस दर्ज करने की मांग की
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा। कांग्रेसी पार्षद मलकीत ¨सह ने व्हाट्स एप ग्रुप पर अपशब्द कहने तथा अश्लील फिल
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा।
कांग्रेसी पार्षद मलकीत ¨सह ने व्हाट्स एप ग्रुप पर अपशब्द कहने तथा अश्लील फिल्में आदि भेजने वाले एक ग्रुप एडमिन के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
वार्ड नं. 2 के पार्षद मलकीत ¨सह ने बताया कि व्हाट्स एप्प पर किसी ने परेशानी नं. 490 लाइव न्यूज नाम के एक ग्रुप में उसे अपनी मर्जी से अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद वह उसे मैसेज भेजने लगा। अब उक्त व्यक्ति व ग्रुप एडमिन उसके साथ गाली गलौच करता है व गलत व अश्लील मैसेज भेजता है।
यही नहीं उक्त व्यक्ति ग्रुप में देश के प्रति भी अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग करता है जिससे उसे परेशानी होती है। एसएसपी ब¨ठडा को सौंपी शिकायत में पार्षद ने बताया कि उसे उसकी सहमति के बिना ही उक्त ग्रुप का सदस्य बना लिया गया। उन्होंने एस.एस.पी. से मांग की कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौच करने, अश्लील मैसेज भेजने व देश विरोधी कार्रवाइयां करने के आरोपों में मामला दर्ज किया जाए।